फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नतीजे में फेल...आंसर की मिलान में पास

विज्ञापन
ज्ञापन देते एबीवीपी पदा​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि परीक्षा में अनियमितताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कई छात्रों के रिजल्ट अपडेट कर दिए और वह पास हो गए। ऐसा तब हुआ जब ओएमआर शीट की आंसर की खोली गई। परीक्षाफल में फेल हुए छात्र आंसर की में पास निकले है।
विज्ञापन


एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनी ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद प्रश्नपत्र और उत्तरों के आधार पर अंक जोड़े थे। उन्हें प्राप्त अंकों से कहीं अधिक अंक मिलने थे। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराने लगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ओएमआर शीट की आंसर की जारी की गई। इसके बाद छात्रों ने उत्तरों का मिलान किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बड़ी संख्या में छात्र उत्तीर्ण थे। इसके बाद त्रुटि सुधार कार्य वापस शुरू हुआ और कई छात्रों के रिजल्ट अपडेट हुए। इसके बाद परीक्षाफल में फेल होने वाले छात्र पास कर दिए गए। एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र रनवीर ने एजेंसी पर आरोप लगाया कि इस तरह से नतीजों को घोषित किया जाएगा तो कई छात्रों का भविष्य संकट में आ जाएगा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि इस तरह की त्रुटि विवि की साख पर सवाल खड़ा करती है। कॉपियों को ढंग से जांच कर नतीजे घोषित करने चाहिए।

एबीवीपी ने सह कुलसचिव को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को इस मामले पर सह कुलसचिव रमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता नितिन ने आरोप लगाया कि तीन बार नतीजे अपडेट कर निकाले गए। इसके बावजूद त्रुटि रही। उन्होंने मांग की छात्र हित में फैसला लेते हुए जांच करें और उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें