फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के वो चार घंटे: आगरा में अमोनिया गैस रिसाव के बाद फैक्टरी सील, अभी भी घरों से नहीं निकल रहे बच्चे

Mon, 08 Apr 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दो दिन पहले वो चार घंटे दहशत में बीते थे। अमोनिया गैस रिसाव के बाद फैक्टरी सील कर दी गई है। हाल यह है कि बच्चे अभी भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
Agra: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव के बाद बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई की बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव की घटना के बाद प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अग्निशमन अधिकारियों ने जांच की थी। इसमें सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई थी। उधर, गैस रिसाव के कारण जिन बच्चों की हालत बिगड़ी थी, वह दहशत में हैं।

विज्ञापन


नुनिहाई में कमला नगर के दंपती की बर्फ फैक्टरी में रखे कंटेनर से अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई थी। आसपास के इलाके के कई लोगों को सांस लेने में दिक्कतें और आंखों में जलन हुई थी। पांच बच्चे भी बेहोश हुए थे। बाद में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दमकलों की मदद से पानी का छिड़काव करके गैस रिसाव के असर को कम किया। 

रिसाव को डेढ़ घंटे के बाद बंद किया जा सका था। इसके बाद फैक्टरी के कर्मचारी भी भाग निकले थे। देर शाम को जांच के बाद प्रशासनिक अफसरों ने फैक्टरी को सील कर दिया। रविवार को कर्मचारी भी फैक्टरी में नहीं पहुंचे। उधर, जिन बच्चों की हालत बिगड़ी थी, वह दहशत में हैं। 
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि बच्चे डर के मारे घर से बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। वह घर के बाहर खेल रहे थे, तभी रिसाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं लोगों का कहना है कि औद्योगिक इलाके में तमाम फैक्टरियां बिना सुरक्षा मानकों के संचालित की जा रही हैं। कोई हादसा होने पर ही विभिन्न विभागों की टीमें जांच करने पहुंचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें