फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विदेशी चार्टर विमानों की सीधे आगरा एयरपोर्ट पर उतरने की सुविधा हुई बंद, जानें वजह

Fri, 24 Jun 2022 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विदेशी चार्टर विमानों की सीधे आगरा एयरपोर्ट पर उतरने की सुविधा बंद है, जिसकी वजह से फ्लाइट आईसीई-1408 को आगरा की जगह जयपुर उतरना पड़ा। टूरिज्म गिल्ड ने इस सुविधा को शुरू करने की मांग उठाई है।
 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खड़ा चार्टर विमान - फोटो : a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी चार्टर विमानों के सीधे आगरा एयरपोर्ट पर उतरने की सुविधा अब बंद हो गई है। आगरा एयरपोर्ट पर ई-टूरिस्ट वीजा की सुविधा न होने के कारण विदेशी चार्टर विमान आगरा की जगह जयपुर में उतर रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजमहल के कारण खेरिया हवाई अड्डे पर पर्यटन सीजन के दौरान 300 से ज्यादा चार्टर उड़ानें आती हैं। अगस्त से सीजन शुरू होने के साथ इनकी संख्या बढ़ जाएगी। कोरोना संक्रमण काल के बाद विदेशी पर्यटकों का आना शुरू हुआ है, लेकिन ई-वीजा सुविधा न होने से चार्टर फ्लाइट पर ब्रेक लगे हुए हैं। टूरिज्म गिल्ड ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, जिलाधिकारी और पर्यटन निदेशालय को ई-टूरिस्ट वीजा सुविधा और पहले की तरह आगरा में चार्टर उतरने की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।

जयपुर में उतरा आईसीई-1408 चार्टर विमान

टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि घरेलू उड़ानों की सुविधा शुरू होने से पहले ही आगरा में बड़ी संख्या में चार्टर विमान आते रहे र्हैं। ई-टूरिस्ट वीजा ऑन एराइवल की सुविधा न होने के कारण पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगेगा। बीते माह 15 मई को चार्टर क्रू ज आईसीई-1408 आगरा की जगह जयपुर उतरा, क्योंकि यहां ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ई-वीजा लेकर कस्टम, इमीग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी कर वह आगरा आया। इस वजह से पर्यटक आगरा में रात्रि प्रवास नहीं कर सके।

फ्री वीजा का फायदा उठाए आगरा

टूरिज्म गिल्ड आगरा के अध्यक्ष हरि सुकुमार ने बताया कि दुनियाभर से आने वालीं चार्टर फ्लाइट केवल आगरा ही उतरती हैं, पर यहां ई-वीजा की सुविधा नहीं है। पर्यटन सीजन में इसका बड़ा नुकसान आगरा को झेलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने 5 लाख फ्री वीजा की घोषणा की है, जिसका आगरा को फायदा उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें