फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : 136 अस्पताल में कराएं पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आयुष्मान भारत योजना में 25 नए अस्पताल और पंजीकृत हो गए हैं। इसमें सात सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हैं। अब 136 अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज पा सकते हैं। पात्र लाभार्थियों के लिए कार्ड का केवाईसी कराना भी जरूरी है। केवाईसी नहीं होने पर नाम हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों को पंजीकरण करने में प्राथमिकता दी जा रही है। अभी तक 136 अस्पताल पंजीकृत हो गए हैं। इसमें 31 सुपर स्पेशियलिटी समेत 78 निजी अस्पताल हैं। 54 सीएचसी और पीएचसी के अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज, सैन्य अस्पताल, जिला अस्पताल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भी पंजीकृत हैं।
बीते दो महीने में 25 नए अस्पताल पंजीकृत हुए हैं। इनमें सात सुपर स्पेशियलिटी हैं। इनमें कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग, हड्डी रोग समेत विभिन्न बीमारियों का इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल रही है। अभी तक 1.49 लाख मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल चुका है। 9.80 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं। 70 साल से अधिक उम्र के 66,459 लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन


लाभार्थी आधार कार्ड से करवाएं केवाईसी
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल शर्मा ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर जनसेवा केंद्र और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर केवाईसी कराई जा सकती है। 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उनको भी आधार कार्ड लेकर जनसेवा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा। वेबसाइट पर Beneficiary.nha.gov.in पर स्वयं भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। किसी समस्या पर हेल्प लाइन नंबर 180018004444 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें