फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत- पिछले सत्र के गन्ना बकाए का हुआ शत प्रतिशत भुगतान

विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना किसानों को न्यौली चीनी मिल ने सहूलियत दी है। पुराने सत्र के बकाए का पूरा भुगतान कर दिया है। नए सत्र के भुगतान की भी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ना का भुगतान पूरी साल लटका रहा। जिस लेकर किसान परेशान रहे। कई बार धरने देकर मांग उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गन्ना विभाग ने भी न्यौली चीनी मिल को नोटिस जारी किए। अब डीएम सीपी सिंह की सख्ती पर बकाए का भुगतान हुआ है। पूरे रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इधर नए सत्र में भी जो गन्ना खरीदा गया, उसके भुगतान की तैयारी चल रही है। जल्द ही भुगतान शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन की भी तैयारी शुरू
- नए सत्र की पेराई बंद होने के बाद पुराने सत्र के भुगतान पर विशेष बल रहा। अब भुगतान होने के बाद रकबे के सत्यापन की तैयारी तेज की गई है। पिछले सत्र में कितने हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना पैदा हुआ और इस साल किसान कितने हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल करेंगे, इस सबका सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें