फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने ताजमहल का दीदार करते हुए सेल्फी और फोटो क्या अपलोड किए, ताजमहल का दीदार करने के लिए उनकी टीम भी चली आई। सोमवार को फे सबुक के 30 सदस्यों ने ताजमहल देखा। दोपहर में ताजमहल के दीदार के दौरान फेसबुक की इंडिया हेड के साथ कंपनी के कर्मचारी और उनके परिवार मौजूद रहे। होटल अमर विलास में रुकने के बाद मंगलवार सुबह भी फेसबुक टीम के सदस्य ताज देखने जाएंगे।