फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर चैटिंग, फिर यूके की 'महिला मित्र' ने किया ये काम

Tue, 12 Jun 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक पर साइबर क्रिमिनल ने ठगी का जाल फैला रखा है। आगरा का एक व्यक्ति इस गैंग का शिकार बन गया। विदेशी दोस्त बनकर गिफ्ट भेजने के बहाने उससे 30 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


लुहार गली के रावतपाड़ा निवासी राम आदित्य शर्मा के मुताबिक कुछ दिन पहले फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक महिला से हो गई। महिला ने खुद को यूके निवासी बुटीक संचालिका बताया। वो व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगी। 

इसके बाद गिफ्ट भेजने के बहाने घर का पता पूछ लिया। 17 मई को पार्सल भेजने की बात कही। उसने कहा कि गिफ्ट के साथ कुछ रुपए भी भेजे हैं। 18 मई को एक व्यक्ति को फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट के नाम 30 हजार ठगे

उस व्यक्ति ने कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोल रहे हैं। पार्सल आने के बारे में बताया। इसके बाद सरकारी फीस के 30 हजार रुपए मांगे। राम ने किसी तरह रुपयों को इंतजाम कर उसके बताए खाते में रकम जमा कर दी। 

इसके बाद फिर से कॉल आया। इस बार कहा गया कि पार्सल में 35 हजार पौंड रखे हैं, जिनकी भारतीय मुद्रा के रूप में कीमत 32 लाख रुपए हैं। इसके बाद 96 हजार रुपए और मांगे गए।

इस पर राम आदित्य शर्मा को शक हो गया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें