फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का काला मुंहकर जूते की माला डाल दबंगों ने गांव में घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव अल्लादीनपुर में मानवता को शर्मशार करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रभावशाली लोगों ने गांव के एक वृद्ध पर चार दिन पहले महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को मारपीट की। इसके बाद मुंह काला कर गले में जूते की माला डाल कर गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव अल्लादीनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध का गांव के ही कल्यान सिंह जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इसमें आए दिन झगड़ा होता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे कल्यान सिंह, शेर सिंह, रमेश, शिव सिंह और सोरन वृद्ध के घर में घुस गए और उन पर चार दिन पहले एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बाहर खींच लिया। वृद्ध और परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपियों ने एक ना सुनी।
अपने घर ले जाकर वृद्ध का मुंह काला किया और गले में जूतों की माला डाल ली। इसके बाद तमंचे के बल पर उन्हें गांव की गलियों में घुमाया। ग्रामीणों ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो वे लोग तमंचा दिखाकर धमकाते रहे। करीब दो घंटे तक आरोपी वृद्ध को घुमाते रहे। परिजनों ने यूपी 112 पर मामले की शिकायत करने के लिए फोन किया।
विज्ञापन

काफी देर बाद संपर्क हुआ। आरोपियों ने पुलिस को आता देखा तो मौके से भागने लगे। पुलिस ने रमेश, शिव सिंह और सोरन सिंह को हिरासत में ले लिया है। दो आरोपी कल्यान सिंह और शेर सिंह मौके से भाग गए। वृद्ध के पुत्र जसवीर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया है।
- वृद्ध के साथ अमानवीयता के कृत्य का मामला संज्ञान में आया। तत्काल पुलिस मौके पर भेजकर तीन दबंगों को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- शैलेंद्र प्रतिहार, सीओ सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें