ताजमहल रोड पर पेड़ों पर पड़ती फसाद लाइटों की रोशनी
आगरा। पर्यटकों को बेहतर अनुभव कराने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ताजमहल के आसपास के क्षेत्र को फसाड लाइटों से रोशन किया है। शिल्पग्राम से ताज पश्चिमी गेट तक के रास्ते पर पेड़ों पर यह लाइटिंग कराई गई है।
इसके साथ ही ताज पश्चिमी गेट पार्किंग के नजदीक महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है। यह पूरी कवायद ताजमहल के आसपास के पूरे क्षेत्र को एक मॉडल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने के तहत है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि इससे रात के समय भी पर्यटक सुरक्षित महसूस करेंगे और रात्रि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।