फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव तिसौली में घर में सो रही महिला पर जानलेवा हमले के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। उधर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी जयवीर सिंह की शादी करीब 16 दिन पूर्व थाना किशनी के गांव कुरसेड़ा निवासी सुलेखा के साथ हुई थी। तीन दिन पूर्व ही वह दिल्ली काम पर लौट गया था। शनिवार रात पत्नी सुलेखा व बहन सुजाता अपने-अपने कमरों में सो रहीं थीं। देर रात करीब 1:30 बजे घर मे घुसे अज्ञात हमलावरों ने सुलेखा के कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर पिटाई की। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था।
परिजन व ग्रामीणों के जागने पर हमलावर भाग गए थे। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। रविवार देर रात मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि हमलावर जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें