फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरसात के साथ बढ़ी आंखों की समस्या, अस्पताल पहुंच रहे हैं आई फ्लू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मानसून के साथ ही सीजनल बुखार, वायरल, डायरिया और आंखों के संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। रोजाना 50 से 60 मरीज लाल आंखें, पानी आने, जलन और सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लाल आंखें और आंखों में जलन की समस्या लेकर रोजाना मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू की समस्या है जो कि एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों में तेजी से फैलता है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक नेत्र परीक्षण की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति को अपनी तौलिया, रूमाल आदि को अलग करने को कहा जा रहा है, जिससे परिवार के अन्य सदस्य संक्रमण का शिकार नहीं हों। संक्रमित व्यक्ति को अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए। उचित उपचार और सावधानी से एक सप्ताह में आई फ्लू पूरी तरह ठीक हो जाता है। जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि रोजाना ओपीडी में करीब 150 मरीज आंखों की समस्या लेकर आ रहे हैं। इनमें आंख लाल होने की समस्या और कंजक्टिवाइटिस के लक्षण वाले करीब 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, आंखों में एलर्जी के करीब 30 से 40 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें