फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली के गैंगस्टर के नाम से धमकी दिलाकर दोस्ती, ब्लैकमेल कर 20 लाख वसूले

Mon, 16 Nov 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूल और फिर कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक ने छात्रा से दोस्ती करनी चाही। मना करने पर उसे दिल्ली के गैंग के बदमाश के नाम से धमकी दिलवाई। जबरन संबंध बनाने और साथ घूमने को मजबूर किया। युवती से चार वर्षों में 20 लाख रुपये से अधिक ले लिए। उसके नाम से लोन भी लिया। यूपीआई खाते का पासवर्ड लेकर छात्रा के रिश्तेदारों और परिचितों से उधार रकम भी ली। जब छात्रा के पास रुपये नहीं बचे तो उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर थाना लोहामंडी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लोहामंडी निवासी युवती वर्तमान में जेएनएम की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि अग्रसेन भवन लोहामंडी के सामने रहने वाला मनन बंसल उनके साथ नौवीं कक्षा से पढ़ रहा था। 2022 में एमजी रोड पर एक कॉलेज में बीकॉम में दोनों ने दाखिला लिया। मनन बंसल ने उससे नजदीकी बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने मनन की बड़ी बहन से शिकायत कर दी। कुछ दिन तक उसने दूरी बनाई। इसके बाद पीड़िता के पास दिल्ली के गोगी गैंग के सोनू प्रधान और अन्य बदमाशों के नाम से इंस्टाग्राम पर मैसेज आने लगे।
मनन से दोस्ती करने और उसके साथ घूमने, फिल्म देखने जाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी गई। डर के कारण आरोपी की बात मान गई तो वह उनका शोषण करने लगा। आरोपी खुद के और गैंग के सदस्यों के नाम से विभिन्न खातों में 10 से 12 लाख और करीब आठ लाख रुपये नकद ले चुका है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मनन बंसल ने उसके आधार कार्ड पर 16 हजार का लोन करवा लिया, जिसकी किस्तें बकाया हैं। उनके आधार और पैन कार्ड की कॉपी करवाकर कई जगह दुरुपयोग कर चुका है। उनके दस्तावेज से सिम ले रखा है। यूपीआई खाते की लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी उसी के पास है। उनके परिचितों को मैसेज कर बहाने से रुपये मांगकर ले चुका है। लोग उनसे रुपये वापस मांग रहे हैं।



खुदकुशी करके पूरे परिवार को फंसाने की धमकी भी दी
पीड़िता के मुताबिक आरोपी कहता है कि गैंग को वह 20 हजार देकर उसकी हत्या की सुपारी दे चुका है। वह रिश्तेदारों और परिचितों को उसके वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी देता है। खुद आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की बात कहकर डराता है।



आधे सत्र में छोड़नी पड़ी पढ़ाई
पीड़िता ने बताया कि उनके पास अब आरोपी को देने के लिए रकम नहीं है। वह डर के कारण हर जगह से इंतजाम कर उसे रुपये दे चुकी है। उसने अपनी पढ़ाई भी बीच सत्र में छोड़ दी है। आरोपी अभी भी खुद और कथित गैंग के सदस्यों से फोन कराकर धमका रहा है। डर के कारण उन्होंने घर से निकलना छोड़ दिया है।




पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें