गंजडुंडवारा। गांव गणेशपुर के मोहल्ला पश्चिम थोक स्थिति शिव मंदिर पर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर भगवान श्रीराम का चित्र है। वहीं पोस्टर में नीचे एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी फोटो लगा है। इसे अराजक तत्व ने फाड़ दिया। इस कृत्य पर लोगों ने रोष जताया है। शिव मंदिर पर लगे श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के पोस्टर से प्रधानमंत्री के फोटो को फाड़े जाने की जानकारी बुधवार की सुबह लोगों को हुईं। भाजपा कार्यकर्ता रमेशचंद्र फौजी सहित अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने प्रधानमंत्री की फोटो फाड़ने पर पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। पुजारी दीनदयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का फोटो फाड़ने की घटना शरारत पूर्ण है। यह माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है। लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले की जांच कर फोटो को पोस्टर से प्रधानमंत्री का फोटो हटाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में जगदीश, महेंद्र पाल राठौर, बचन सिंह राठौड़, अवधेश राठौर, नरेंद्र राठौड़, टीटू, रामलडैते राठौर, सुभाष राठौड़, सत्यपाल राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल हैं।