फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 08 May 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नारायणी में मंगलवार की रात्रि एक ग्रामीण अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।क्षेत्र के गांव नारायणी निवासी वेदप्रकाश (48) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की मां गायत्री ने बताया कि उसका पुत्र वेदप्रकाश एटा में बिजली विभाग में दफेदार के पद पर कार्य करता था। मंगलवार की रात्रि लगभग 8:40 बजे युवक कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसकी मौत की जानकारी होने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मदद से युवक को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वेदप्रकाश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी अनीता देवी बच्चों के साथ मायका दीवानी रोड़, मैनपुरी से वहां पर पहुंच गई और अपने पति की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीओ अजीत चौहान ने बताया कि ग्रामीण की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें