फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत निगम और पुलिस के खिलाफ जताया आक्रोश

Fri, 12 Jul 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी विद्युत निगम एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कार्य से विरत रहे। उन्होंने विद्युत निगम एवं पुलिस पर अधिवक्ता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि अधिवक्ता विद्युत निगम एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों की मनमानी कार्यवाही के विरोध में आंदोलनरत कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद भी जनपद के उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। वहीं विद्युत निगम द्वारा दो अधिवक्ताओं पर दर्ज मामले वापस लिए जाने की मांग की। जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें