फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिजिटलाइजेशन के विरोध में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षक

Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में 12 रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन को विरोध शिक्षकों ने चौथे दिन भी जारी रखा। शिक्षकों ने स्कूलों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शिक्षकों ने दोपहर बाद कार्यालय पहुंचकर बीएसए सूर्य प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि शासन से परिषदीय स्कूलों के 12 रजिस्टरों को डिजिटल करने के जो आदेश दिए हैं, वह व्यावहारिक नहीं है। राज्य कर्मी, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित किसी भी विभाग में कर्मियों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं ली जाती। दूर दराज के स्कूलों तक जाने में शिक्षकों के सामने तमाम समस्याएं रहती है। महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा कि शिक्षक तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। कैशलेश चिकित्सा सुविधा, वेतन विसंगति, स्थानांतरण, पदोन्नति, लिपिक की नियुक्ति, चतुर्थश्रेणी कर्मी की नियुक्ति जैसी मांगे लंबित चल रही है। इन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान को शासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। परिषदीय शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें