फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश टकराने से जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नवीन मंडी के पास कानपुर जा रही जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। इंजन में गोवंश के अवशेष फंसने से ट्रेन को रोकना पड़ा। अवशेष निकाले जाने से आधे घंटे बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को जयपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19715 सुबह साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई। नवीन मंडी समिति के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक गोवंश पहुंच गया। ट्रेन के कटने से गोवंश के अवशेष इंजन में फंस गए। इस वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
ट्रेन के चालक ने इंजन की सफाई कर गाड़ी को आधे घंटे बाद आगे बढ़ाया। सिंगल ट्रैक पर ट्रेन खड़ी रहने से कानपुर से फर्रुखाबाद और फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधा घंटे लेट रहीं। ट्रेनों के लेट रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने समय से दफ्तर पहुंचने के लिए अन्य वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें