फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः बारूद को तलाशने में फेल हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड को चकमा देकर पोखर में फेंके विस्फोटक

Tue, 29 Sep 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कस्बा सुरीर कलां थोक में शनिवार की सुबह करीब रात्रि बारह व एक बजे के बीच बारुद भंडारण से हुए बिस्फोट के बाद मौहल्ले के इस
धंधे में लिप्त लोगों द्वारा पास में स्थित दुख हरनी पोखर के नाम से प्रसिद्ध पोखर में पड़े बने अधवने पटाखों की सूचना पर पुलिस ने
जेसीबी मशीन की मदद से निकलवाकर  मिट्टी में दबाया। 
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो डॉग स्क्वैड दस्ता रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में आंतकियों की सुरागरसी में प्रयोग किया जाता है। वह दस्ता सुरीर में फेल हो गया। एक दिन पहले पुलिस ने इसे लेकर सुरीर कला में जहां विस्फोट हुआ उसके आसपास पूरी खोजबीन की थी। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था कि अब वहां पर कोई विस्फोटक नहीं है।
विज्ञापन



सोमवार को सुरीरकलां की पोखर में भारी मात्रा में आतिशबाजी में प्रयोग किए जाने वाला विस्फोटक पदार्थ पड़ा मिला। इससे एक तरफ पुलिस की छानबीन पर सवालिया निशान लगता है तो दूसरी और स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है अभी ओर लोगों ने भी बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर रखा हो।


शनिवार को जोगेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासी सुरीर कलां के घर बारुद भंडारण से हुए विस्फोट से जोगेंद्र की मौत हो गई। और उसकी पत्नी शिवानी व पड़ोसी बॉबी जोशी गम्भीर रुप से घायल हो गया था। हादसे में घायल शिवानी का इलाज आगरा के एसएन अस्पताल में तथा बॉबी का इलाज मथुरा के निजी अस्पताल में चल रहा है, दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

जोगेंद्र के घर हुए विस्फोट के बाद पटाखे बनाने में लिप्त मोहल्ले के लोग अपने अपने घरों से बने अधबने और बारूद को समीप ही दुख हरनी पोखर में रातों रात फेंक आये। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने दुख हरनी पोखर में पटाखों के बोरा व खुले पटाखे पोखर में तैरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखर में पटाखों को देख जेसीबी मशीन की मदद से निकलवाकर गड्ढा खोदकर दबाया।

पकड़े जाने के डर से फेंका भंडारण
सुरीर क्षेत्र में कई सालों से अलग-अलग गावों के लोग इस धंधे में लिप्त हैं। सुरीर में बारूद भंडारण से हुए विस्फोट के बाद इस खेल में लिप्त लोगों ने पकड़े जाने के डर से पटाखे और अन्य सामग्री पोखर में फेंके। वहीं पटाखों से भरा पीतल का बर्तन पोखर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद
कस्बा सुरीर में शनिवार की सुबह हुए विस्फोट में पड़ोसियों के क्षतिग्रस्त हुए मकानों की प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पड़ोसी ज्वाला सिंह के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि दो कमरों में दरार आ गई है।

उसका कहना है कि रात को बच्चे घर में नहीं सोते हैं। पड़ोसी कैलाशी का कहना है कि कमरे पर टिनशेड पड़ा था। उसी में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। वह भी पूरी तरह से नष्ट होने से खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। पड़ोसी बॉबी जोशी अस्पताल में भर्ती है।


उसकी पुत्री रुचि व पुत्र चिराग का कहना है कि पापा ही घर का खर्च चलाते थे और घर भी विस्फोट में धराशाई हो गया। उधर पड़ोसी महेंद्र का कहना है कि किराए के घर में रहकर मजदूरी कर बच्चों का पेट पालन कर रहे थे। वह भी बारूद भंडारण विस्फोट में तहस-नहस हो गया। पीड़ितों ने शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें