मैनपुरी। सीएमओ डाॅ आरसी गुप्ता ने अपने कार्यालय में नियमित टीकाकरण की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में कुरावली, किशनी, कुचेला और बरनाहल में निर्धारित सत्र न लगने पर चिकित्साधीक्षकों को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं टीकाकरण सत्रों के भ्रमण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
समीक्षा में पाया गया कि कुरावली में सर्वाधिक 13, किशनी में 11, कुचेला में छह और बरनाहल में 5 सत्र नहीं लगाए गए। इस पर चिकित्साधीक्षक डाॅ. जेपी वर्मा, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. सिद्धार्थ सिंह, डाॅ. प्रदीप यादव को चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय अधिकारियों और एजेंसियों के भ्रमण के दौरान किशनी के गांव धीरपुर में एएनएम नेहा और बसंतपुर में एएनएम बीना अनुपस्थित थीं। बरनाहल के गांव सैयदपुर केहरी में संगीता, मनीषा, करहल के गांव नगला लक्ष्मन में प्रभा गुप्ता, जागीर के भांवत में रेनू, उदयश्री अनुपस्थित रहीं।
बरनाहल के गोंडई में प्रदीप, कृपालपुर में आरती, जागीर के कछपुरा में उजाला यादव, करहल के जलालपुर में राधा, नगला लक्ष्मन में राहुल, किशनी के कुम्होल में विष्णु, मैनपुरी अर्बन के मुहल्ला अग्रवाल में कमलदीप, बागवान व बालाजीपुरम में योगेश कुमार, सुल्तानगंज के गांव दिवनपुर मेें रिचा अनुपस्थित मिलीं। सभी अनुपस्थितों का अनुपस्थित दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए।