फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विशेषज्ञ करेंगे युवाओं की मंजिल की राह आसान

Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में युवाओं की मंजिल की राह विशेषज्ञ आसान करेंगे। समाज कल्याण विभाग ने विशेषज्ञों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों की नियुक्ति रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होगी। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि गरीब वर्ग के बच्चों के लिए पीसीएस, आईएएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित है। इस योजना के तहत एक जुलाई से सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में कोचिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए 15 जून तक छात्र- छात्राओं के आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं। कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। विशेषज्ञ 10 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। एक व्याख्यान 90 मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें