फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर ताजनगरी में 40 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, चार नवंबर को मनाया जाएगा पर्व

Tue, 27 Oct 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लोहामंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवरात्र के बाद अब करवाचौथ के लिए बाजार सजने लगा है। पति की दीर्घायु की कामना का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। बाजार में डिजायनदार साड़ियों से लेकर आभूषणों तक की नई वैरायटी लुभाने में लगी है। कपड़ों की दुकान, पार्लर, कॉस्मेटिक्स और आभूषण कारोबारियों को 40 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


नवरात्र के बाद और दीपावली से पूर्व सुहागिनों के लिए करवाचौथ जैसा बड़ा पर्व आने को है। त्योहार के लिए जमकर खरीदारी होती है। पर्व से एक दिन पहले तक देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता है। इसके लिए कारोबारी सामान जुटाने की तैयारियों में लगे हैं।


कलात्मक आभूषण पसंद किए जा रहे 
सराफा कारोबारी अनुराग बसंल ने बताया कि कारोबार के लिहाज से करवाचौथ हमेशा से ही फायदेमंद साबित हुआ है। पर्व में  20 करोड़ तक के आभूषण खरीदे जाने की उम्मीद है। कलात्मक आभूषण पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कॉस्मेटिक की खरीदारी शुरू हुई
कॉस्मेटिक विक्रेता मेघराज दियालानी ने कहा कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। कॉस्मेटिक की खरीदारी शुरू हो गई है। त्योहार से एक दिन पूर्व रौनक बढ़ जाएगी। अनुमानित छह करोड़ का कारोबार मिलने की उम्मीद है। 

लाल रंग के परिधान का महत्व अधिक
बल्केश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश बरेजा ने कहा कि त्योहार में लाल रंग के परिधान का महत्व सबसे अधिक होता है। सबसे ज्यादा स्टॉक भी इसी का किया जाता है। करवाचौथ पर 12 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। 

25 फीसदी ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग
पार्लर संचालक दौलत परमार ने बताया कि शहर में 800 से ज्यादा छोटे बड़े पार्लर हैं। जिनमें से 25 फीसदी में बुकिंग अभी से होने लगी है। कुल मिलाकर दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आंकड़ा 35 करोड़ था
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ पर अनुमानित 40 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। बीते वर्ष यह आंकड़ा औसतन 35 करोड़ रुपये का था। कारोबारियों ने त्योहार को लेकर स्टॉक करना शुरू कर दिया है। 

चांदी के करवा की कीमत पांच हजार रुपये
ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साड़ियों को भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसके अलावा मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, चांदी के करवा की कीमत पांच हजार रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें