फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2026 से उम्मीद : ग्लोबल टूरिज्म हब के लिए उद्यमियों ने मांगा स्पेशल पैकेज

विज्ञापन
प्रह्लाद अग्रवाल, राकेश चौहान, राजीव सक्सेना
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल देश के पर्यटन का प्रमुख चेहरा लेकिन विदेशी सैलानियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को पेश होने वाले आम बजट में पर्यटन उद्यमियों ने वित्त मंत्री से यूरोप, अमेरिका और पूर्वी एशिया के देशों में डिजिटल प्रचार के साथ सेक्टर के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। उद्यमियों ने इस पैकेज में पर्यटन इकाईयों के लिए लिए लोन के ब्याज में सब्सिडी देने, घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने और रात्रि प्रवास के लिए सरकार से मदद मांगी है।
विज्ञापन

लेदर फुटवियर के बाद आगरा में पर्यटन से सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। करीब 3.50 लाख लोग पर्यटन से जुड़े हैं। कोविड के बाद घरेलू पर्यटन तो पटरी पर लौट आया, लेकिन विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए स्पेशल पैकेज की जरूरत है। बजट में सरकार इनक्रेडिबल इंडिया-3 अभियान शुरू करे।

वित्त मंत्री से यह उठाईं मांगें
- आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए
- पर्यटन इकाईयों की स्थापना के लिए लोन पर ब्याज में सब्सिडी दी जाए
- विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यूरोप, अमेरिका, खाड़ी देशों में प्रमोशन
- आगरा को केंद्र बनाकर डिजिटल प्रचार किया जाए, पर्यटन स्थलों पर बढ़ें सुविधाएं
- स्मारकों पर ऑडियो गाइड, लाइट एंड साउंड शो शुरू कराए जाएं
- ई-वीजा की सरल, तेज और लंबी वैधता की आगरा में व्यवस्था की जाए


स्मारकों के लिए जारी किया जाए विशेष बजट
पर्यटन उद्यमियों ने वित्तमंत्री से मांग की है कि आगरा जैसे पुराने शहरों में बने स्मारकों के संरक्षण के लिए विशेष बजट जारी किया जाए। जिस तरह से कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले विशेष संरक्षण अभियान का बजट चार गुना किया गया था, वैसे ही अब विशेष बजट जारी किया जाए। आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि ताज, किला, सीकरी के अलावा शहर में 200 के करीब स्मारक हैं, जिनकी मरम्मत का काम रुका हुआ है। जोहरा बाग ढह चुका है, जबकि लोदी कालीन मस्जिद समेत कई धरोहरें संरक्षित न होने के कारण गिर चुकी हैं। एडॉप्ट हेरिटेज जैसी योजना लाकर इन्हें बचाया जाए।
विज्ञापन


- हस्तशिल्प प्रोत्साहन के लिए योजना लाई जाए, जिससे इनले और मार्बिल कार्विंग जैसा हस्तशिल्प जिंदा रह सके। कपड़ा उद्योग की तरह हैंडीक्राफ्ट के लिए इंसेंटिव दिए जाएं।
प्रह्लाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर

- कोविड के बाद से पर्यटन उद्योग पटरी पर नहीं लौटा है। होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन के लिए विशेष पैकेज चाहिए, जिससे पर्यटक असली भारत देख सकें
-राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन

- पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए लोन में सब्सिडी मिले और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए नियमित प्रोफेशनल ट्रेनिंग और वर्कशॉप की प्रशिक्षण योजना लागू की जाए
विज्ञापन

- राजीव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड

प्रह्लाद अग्रवाल, राकेश चौहान, राजीव सक्सेना

प्रह्लाद अग्रवाल, राकेश चौहान, राजीव सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें