शहर के लॉर्ड कृष्णा स्कूल में प्रदर्शनी के दौरान खरीदारी करते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने गाय के गोबर से बने सामान की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने सामान की खरीदारी की।
विद्यालय के बच्चों ने देसी गाय के गोबर को कैसे प्रोजेक्ट बनाया जाए पर अध्ययन करते हुए गाय के गोबर से दीपक, पूजा की सामग्री, पूजा की थाली, सुगंधित धूपबत्ती, चरण पादुका आदि निर्मित कर प्रदर्शनी में सजाई। विद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट को जनपदीय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान मिली।
जहां बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को काफी सराहा गया इसके साथ ही बच्चे कई राज्यों में पुरस्कृत भी हुए। इस अवसर पर प्रबंधक अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता, सचिव प्रियंका गुप्ता आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।