फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्यकारी निदेशक पीसीएफ ने जाना सदस्यता अभियान का हाल

Thu, 21 Sep 2023 10:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक पीसीएफ ने जाना सदस्यता अभियान का हाल
विज्ञापन

- तेजी लाने के साथ ही लचर समितियों पर अधिक जोर देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सहकारी समितियों से लोगों को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान का हाल जानने कार्यकारी निदेशक पीसीएफ मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिला सहकारी बैंक परिसर में अभियान की समीक्षा की। सदस्यता अभियान में तेजी लाने के साथ ही लचर प्रगति वाली समितियों पर अधिक जोर देने के निर्देश दिए।

पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों को विकसित करने के लिए एक सितंबर से सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की 58 सहकारी समितियों को लगभग साढ़े 16 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यकारी निदेशक पीसीएफ धीरेंद्र सिंह बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित बैठक में अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि अब तक जिले में 12064 सदस्य समितियों द्वारा बनाए गए है। लक्ष्य के सापेक्ष ये प्रगति करीब 75 प्रतिशत है। उन्होंने अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुछ समितियों की सदस्य बनाने की रफ्तार धीमी मिलने पर उसमें तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक अरविंद दुबे ने भी और तेजी से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की प्रदेश में 28वीं रैंक है। वहीं आगरा मंडल में दूसरे स्थान पर है। अगर सदस्यता अभियान में और सुधार किया जाएगा तो मैनपुरी मंडल में टॉप पर पहुंच सकता है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजकुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी आशीष शुक्ला, सऊद अख्तर व समितियों के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें