फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली पर सड़क बनाई, सीवर के लिए कर दी खुदाई, दो लाख से ज्यादा लोग परेशान

Fri, 09 Dec 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज, सुभाष नगर, कमला नगर में जल निगम ने 100 करोड़ रुपये के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के तहत खुदाई शुरू की है। इन सड़कों की खुदाई के कारण दो लाख से ज्यादा लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
ताजव्यू तिराहे के पास सड़क की खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ढाई साल से वेस्टर्न जोन में सीवर लाइन बिछाने का काम जल निगम कर रहा है। जैसे ही खोदी गई सड़कों का निर्माण दिवाली के बाद शुरू हुआ, जल निगम ने फिर से नई बनी सड़कों को सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदना शुरू कर दिया। शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज, सुभाष नगर, कमला नगर में जल निगम ने 100 करोड़ रुपये के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के तहत खुदाई शुरू की है, जिसका काम जून, 2023 तक पूरा होगा। इसमें 82 किमी लंबी सीवर लाइन और बिछाई जानी है। इन सड़कों की खुदाई के कारण दो लाख से ज्यादा लोग परेशान हो रहे हैं। इनमें शाहगंज और शास्त्रीपुरम में दिसंबर के अंत तक परेशानी झेलनी होगी।

यहां चार दिन से सड़क बंद

शाहगंज का प्रमुख और पुराना बाजार, जहां सराफा, बर्तन और दवा बाजार है, लेकिन 4 दिन से यहां ट्रेंचलेस तकनीक से 500 मिमी व्यास की सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर पूरी सड़क ट्रैफिक के लिए बंद कर दी गई। इसका ट्रैफिक डायवर्जन भी तय नहीं किया गया। यहां एक महीने का समय 300 मीटर से ज्यादा लंबी सीवर लाइन बिछाने में लगेगा। इस वजह से ट्रैफिक का पूरा बोझ रूई की मंडी चौराहे पर आ गया। एक महीने तक इस रोड के दुकानदार बोहनी को भी तरस जाएंगे।

सुबह और दोपहर में जाम

यूपीएसआईडीसी साइट सी रोड की खुदाई केलिए एक ओर की पूरी लेन को खोदने के बाद जलनिगम की निर्माण इकाई ने शास्त्रीपुरम टीयर्स रोड को खोदना शुरू किया है। कमला नगर से हाल में ही मेयर नवीन जैन यहां शिफ्ट हुए हैं। उनके नए घर के सामने और टीयर्स संस्थान के सामने खुदाई की गई है। दोनों जगह ट्रेंचलेस तकनीक से सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिस वजह से यहां ट्रैफिक  जाम के हालात रोज बन रहे हैं। इस क्षेत्र में स्कूलों की संख्या ज्यादा होने से सुबह और दोपहर में जाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई बनी सड़कों की खुदाई

जलनिगम ने आवास विकास कॉलोनी में दिवाली के बाद नई बनी सड़कों की खुदाई कर दी। सेक्टर 4 के बाद करकुंज और एंथम जाने वाली सड़क पर खुदाई जारी है। वहीं बोदला चौराहे पर बिचपुरी मोड़ की ओर सुबह खुदाई कर दी गई, जिससे सुबह 4 घंटे तक यहां जाम के हालात रहे। इसी तरह फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के कार्य के साथ जलनिगम ने सीवर लाइन के लिए मेन रोड की खुदाई कर दी। बृहस्पतिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा।

फिर से बनाएंगे इन सड़कों को

जलनिगम निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि जून में ही वेस्टर्न जोन में 82 किमी नई सीवर लाइन बिछाने के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। बारिश के बाद हमने काम शुरू किया है। कई नई सड़कों की खुदाई की है, पर हम उन्हें फिर से बनाएंगे। वेस्टर्न जोन के पुराने प्रोजेक्ट में ही यह एक्सटेंशन किया गया है ताकि बिचपुरी एसटीपी तक हर घर का सीवर पहुंचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें