फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद मंगलवार से जिले के पांच केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल परीक्षाएं 25 फरवरी से जिले में होंगी। पांच मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए पांच कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी और महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 231 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की होगी।
केंद्रों पर भेजी गई उत्तरपुस्तिकाएं
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। वहीं प्रश्नपत्र खुद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तर्ज पर होंगी परीक्षाएं
मदरसा बोर्ड की परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही होंगी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

यश कुमार वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें