फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरक परीक्षा कल से, सैनिटाइजेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षाएं शनिवार को जिले में राजकीय इंटर कॉलेज पर होगी। हाईस्कूल के 103 और इंटरमीडिएट के 79 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर छात्रों को सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग कराने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया है। तीन अक्तूबर को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षा होगी।
द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षाओं में सात विषय होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 14 विषय के छात्र शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्था सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन

एक कक्ष में बैठेंगे मात्र 20 छात्र
केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि सुबह की पाली में पांच कक्षों में परीक्षा होगी। जबकि शाम की पाली में चार कक्षों में परीक्षा होगी। एक कमरे में 20 छात्र ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा में सहयोग के लिए सुरेश कुमार को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें