फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 केंद्रों पर आज होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
10एमएनपी-34-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए बनाए गए 12 केंद्रों को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अतिरिक्त तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

आज जिले के 12 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जनपद के सभी विकास खंडों से 8059 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को परीक्षा की निगरानी के लिए 12 परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है। तहसीलदार घिरोर अजीत कुमार सिंह को सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल व, सुदिती ग्लोबल एकेडमी का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि तहसीलदार करहल सुशील कुमार को कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज का सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है।
तहसीलदार किशनी मनोज कुमार राय को राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है। तहसीलदार भोगांव कमल कुमार सिंह को महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज करहल रोड मैनपुरी व पंड़ित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना का सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन

तीन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तीन अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्ति किए गए हैं। तहसीलदार सदर नरेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार मैनपुरी प्रेमचंद्र पांडेय व तहसीलदार कुरावली अरुण कुमार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें