फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बैठे 1178 परीक्षार्थी

विज्ञापन
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के बाद कचहरी रोड पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के चार केंद्रों पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1241 में से 1178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 71 में से 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नोएडा के सहयोग से जिले के चार केंद्रों पर रविवार को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा के दौरान मैनपुरी जनपद के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने आगे बताया कि मैनपुरी जनपद के परीक्षा केंद्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कक्षा छह की परीक्षा के लिए पंजीकृत 471 परीक्षार्थियों में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में कक्षा छह की परीक्षा के लिए पंजीकृत 390 परीक्षार्थियों में से 24 अनुपस्थित रहे।
कुंवर आरसी इंटर कॉलेज में कक्षा छह की परीक्षा के लिए पंजीकृत 380 में से 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की परीक्षा के लिए पंजीकृत 71 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा छह के लिए कुल पंजीकृत 1241 में से 1178 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि कक्षा नौ के लिए कुल पंजीकृत 71 में से 68 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। शांति व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें