फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व सैनिकों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश और प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में बुधवार को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विधिक सहायता क्लीनिक का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार-1 ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और मध्यस्थता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय से वंचित पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता देता है। समाधान के लिए आवश्यक कानूनी सलाह देता है। इस दौरान कैप्टन सुनील कुमार और सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें