व्यापारियों को संबोधित करते पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को व्यापारियों की बैठक लेने आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से चेकिंग करने आने वाले अधिकारियों को पीटना चाहिए।
व्यापारियों ने जब उनसे खाद्य विभाग, श्रम विभाग व जीएसटी विभाग के अधिकारियों की ओर से चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न की बात बताई तो वो उत्तेजित हो गए। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी पिटने लगेंगे तो कोई भी जांच के नाम पर उत्पीड़न की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।
कंछल ने कहा कि संगठन पदाधिकारी 50 युवा व्यापारियों की टोली बनाएं। कोई भी अधिकारी जांच को आए तो हंगामा करते हुए पीटकर भगाएं। उसके बाद कोई भी आने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोई भी अधिकारी जांच को नहीं आता।