फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मथुरा में बड़ी वारदात, पूर्वमंत्री के बहनोई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Sat, 09 Nov 2019 10:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृ़ंदावन के गांव बड़ी आट्स में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पूर्वमंत्री ठा. तेजपाल सिंह के बहनोई की हत्या कर दी। खेत पर पशु बांधने और गोबर डालने से मना करने पर यह हमला किया गया। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कोतवाली वृंदावन के गांव बड़ी आट्स निवासी भरत सिंह (52) पुत्र वेदराम अपने ममेरे भाई खड़ग सिंह के साथ गुरुवार की शाम चार बजे खेत पर गए। खेत पर गोबर और पशु बंधे होने पर पड़ोसियों से मना किया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

घायल होने पर भरत सिंह के परिजनों के पहुंचने से पहले हमलावर भाग खड़े हुए। घायल को घर ले जाकर इलाज कराया। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के बेटे हीरालाल ने गांव के धन्ना, अमर, देवो, श्यामसुंदर, साहब सिंह, सुरेश कुमार, मोती, रिंकू, योगेश और अन्य महिलाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

वृंदावन के गांव बड़ी आट्स में पूर्वमंत्री के बहनोई की हत्या के बाद माहौल गर्मा गया है। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सायं पुलिस सुरक्षा के मध्य कराया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह भी मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पूर्वमंत्री के बहनोई की हत्या में नामजदों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें