फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में राइफल मैन ने मचाई दहशत, 23 घंटे के बाद पुलिस के काबू में आया

Tue, 16 Jan 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया फायरिंग करने वाला पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में फायरिंग करके दहशत मचाने वाले राइफल मैन पर पुलिस ने 23 घंटे के बाद काबू पा लिया। उसने खुद और अपने परिवार के लोगों को कैद करके रखा था। पुलिस ने छत की जाल काटकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व सैनिक ने फायरिंग की थी। परिवार के लोगों के मना करने पर उन्हें भी कैद कर लिया था। इससे आस-पास के लोगों की रात दशहत में कटी। उसने करी‌ब  सात से आठ राउंड फायरिंग की थी। 

मैनपुरी के गांव देवपुरा निवासी अवधेश सेना से सेवानिवृत्त है। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह दिल्ली से घर लौटा था। 
विज्ञापन

घर वालों के साथ ऐसा किया

दोपहर को सोकर उठने के बाद रायफल हाथ में उठा ली। इसके बाद वह अचानक फायर करने लगा। जिसका घर के लोगों ने विरोध किया। इस पर उन लोगों पर भी रायफल तान दी। 

इसके बाद परिजन भागते हुए कमरों में बंद हो गए। पूर्व सैनिक ने एक दो तीन कहते हुए करीब आठ से दस राउंड फायरिंग की। इसे देख आस पास के लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों में छुप कर बैठ गए। साथ ही घटना से पुलिस को अवगत कराया। 

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार को पूर्व सैनिक को पुलिस ने खूब समझने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और गेट भी नहीं खोला इस तरह से देर शाम तक कोतवाली नगर पुलिस पूर्व सैनिक जिस घर में था वहां तैनात हो गई। 
विज्ञापन

​रातभर पुलिस डाले रही डेरा

रातभर पुलिस घर के बाहर डेरा डाले रही। जबकि आसपास के लोगों की रात दशहत के बीच कटी। हर कोई सहमा हुआ था। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे बाहर निकालने के लिए प्लानिंग की। 

पुलिसकर्मी उस घर की छत पर गए जहां पूर्व सैनिक ने खुद और घर वालों को कैद कर रखा था। काफी मशक्कत के बाद छत की जाल काटी गई और फिर उस पर पुलिस ने काबू पाया। 

लोगों ने बताया कि दिल्ली में नौकरी करते वक्त भी पूर्व सैनिक ने वहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई थी। जानकारी मिलने पर परिवारीजन उसे बुलाने के लिए दिल्ली गए थे। 

कार में बैठाकर उसको घर के लोग लेकर आ रहे थे। रास्ते में उसने फिर फायरिंग की और कार छोड़कर भाग निकला इसके बाद वह अकेला वहां से बस में बैठकर सुबह घर लौटा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें