फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर समाज को बराबर मिले हक, यूजीसी वापस ले काला कानून

विज्ञापन
नगला माकरौल पर यूजीसी का विरोध करते हुए लोग।
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक में काले कानून को वापस लेने की मांग, धरना जारी
विज्ञापन



फतेहाबाद, जगनेर। यूजीसी (यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग) की ओर से हाल में जारी किए गए नए निर्देशों और नीतियों के खिलाफ बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। फतेहाबाद में सवर्ण समाज की बैठक में आंदोलन का ऐलान किया गया, तो तांतपुर में भी काले कानून को वापस लेने की मांग की गई।
यूजीसी के विरोध को लेकर सवर्ण समाज की बैठक बुधवार को कस्बा फतेहाबाद के शमसाबाद रोड पर हुई। इसमें यूजीसी काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा सभी समाजों को बराबर का हक मिलना चाहिए। यूजीसी कानून सवर्ण समाज को निशाना बनाकर लाया गया है, जो गलत है। यदि भाजपा की सरकार ने इसको वापस नहीं लिया, तो देशभर में सवर्ण समाज आंदोलन करेगा। बैठक में शिवकुमार शर्मा प्रधान, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद रावत शिवहरी मुद्गल, सुभाष ,इंद्रजीत शर्मा, मनीष पाराशर, रामनिवास शर्मा, झुन्नीलाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तांतपुर कस्बे में बुधवार को क्षत्रिय समाज छात्र संघ ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। बाजार चौक पर आयोजित इस विरोध में स्थानीय छात्र, क्षत्रिय समाज के युवक-युवतियां और ग्रामीण युवा शामिल रहे। लोगों ने नारेबाजी लगाए। छात्र संघ के नेताओं ने कहा कि यूजीसी की नई नीतियां ग्रामीण छात्रों और क्षत्रिय समाज के युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही हैं। छात्र नेताओं मांग की यूजीसी के नए शैक्षणिक एवं प्रवेश नियमों को वापस लिया जाए। इस दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष राजू सिंह परमार, स्थानीय करणी सेना कोषाध्यक्ष मनीष परमार, मुकेश शस्त्री, राजबहादुर परमार समाजसेवी, बंटी शर्मा, संजू, धर्मेंद्र, वीरेंद्र जादौन, संदीप सिकरवार, ऋषभ परमार, रिंकू जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें