फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: हर दूसरा व्यक्ति इस गंभीर बीमारी का शिकार, आपमें भी हैं ऐसे लक्षण; तो हो जाइए सावधान

Sat, 28 Nov 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डॉक्टरों ने फास्टफूड, पैकेट बंद भोजन और देर रात खाने को पाचन संबंधी समस्याओं की बढ़ती वजह बताया है। कार्यशाला में बताया गया कि पेट रोग विशेषज्ञों के पास पहुंचने वाले 50-60 फीसदी मरीजों में ऐसी परेशानियां मिलती हैं और इनमें से करीब 30 फीसदी का लिवर फैटी पाया जाता है।
 
विज्ञापन
लिवर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात भोजन, फास्टफूड-जंक फूड और बाजार के खाने के बढ़ते चलन से लोगों की पाचन शक्ति खराब हो रही है। हालत ये है कि हर दूसरे व्यक्ति का हाजमा खराब है। पेट रोग से पीड़ित 30 फीसदी लोगों का लिवर फैटी मिल रहा है। फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति भवन में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में डॉक्टरों ने ये चिंता जताई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यूरोपियन सोसायटी ऑफ सर्जन के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंघल ने बताया पेटीज, चाऊमीन, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य फास्टफूड-पैकेट बंद भोजन का चलन हर वर्ग के घरों में बढ़ रहा है। इसमें मैदा, नमक, चीनी, केमिकल का उपयोग हो रहा है। इससे अपच, खट्टी डकार, पेट फूलना, अल्सर समेत अन्य बीमारियां बन रही हैं।

 

पेट रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचने वाले 50-60 फीसदी लोगों में ये परेशानी मिल रही है। इनमें से 30 फीसदी के लिवर फैटी पाए जा रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो ऐसे भोजन का उपयोग सप्ताह में कई दिन करते हैं। लखनऊ के डॉ. मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने बताया कि पेट के विकारों में पथरी, हर्निया, पाइल्स, फिशर की परेशानी अधिक मिल रही है।
 

आयोजन अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ऐसी बीमारी में टेलीस्कोपिक सर्जरी बेहद कारगर है। इसमें नई तकनीकी से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे कम चीरफाड़ होती है और दर्द भी कम होता है। मरीज के ठीक होने की दर भी बेहतर है। वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. वीके कपूर ने बताया कि सर्जरी की नई तकनीक और मशीनें विकसित हुई हैं। इससे सर्जरी आसान होने के साथ मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

 

इससे पहले डीएम मनीष बंसल और विशिष्ट अतिथि सुचिन बजाज ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. करन रावत, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. संजय कालरा, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. भुवनेश शर्मा आदि ने भी व्याख्यान दिए।


 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान:

फास्टफूड-जंक फूड से पेट न भरें, स्वाद के लिए कभी-कभार खाएं।

रात को 8-9 बजे तक भोजन कर लें, हल्का भोजन करें, कुछ देर टहलें।

चिकनाईयुक्त-तला हुआ भोजन करने पर दूसरे वक्त हल्का भोजन करें।

प्रतिदिन 3-5 लीटर पानी पीएं, वजन न बढ़ने दें, रोजाना 45 मिनट तेज गति से टहलें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें