फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महकमे को देने होगा पौधरोपण का हिसाब, कमिश्नर ने डीएफओ को दिए निर्देश

Sat, 18 Jul 2020 01:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार व अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने डीएफओ मनीष मित्तल को निर्देश दिए हैं कि जनपद में किए गए पौधरोपण का हर महकमे से हिसाब लिया जाए। जहां-जहां पौधे लगाने बताए गए हैं, वहां सत्यापन कराया जाए। हर पौधे की जिओ टैगिंग की जाए। यदि सूखा पड़ता है तो पौधों की सिंचाई के लिए इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन


कमिश्नर ने आयुक्त सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। मैनपुरी में पौधरोपण में लापरवाही मिलने पर वहां के डीएफओ को चेतावनी देकर 15 दिन में सुधार लाने के निर्देश दिए।


चारों जिलों के डीएम से कहा कि धन आवंटन के अभाव में कोई काम नहीं रुकना चाहिए। जहां धन की जरूरत हो, डीएम शासन से पत्राचार करें। निर्माण कार्य में लापरवाही न बरती जाए। डीएम को प्रत्येक माह व सीडीओ को प्रत्येक 15 दिन में अधूरे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। कर-करेतर, राजस्व कार्य, वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, बाट-माप, विद्युत एवं नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन

आगरा में कोरोना की जांच बढ़ाई जाए

कमिश्नर ने कहा कि आगरा और फिरोजाबाद में कोरोना जांच बढ़ाई जानी चाहिए। आगरा में कान्टेक्ट ट्रैसिंग के अनुसार सैंपलिंग कम है। सभी सांस रोगियों और अन्य बीमारियों के गंभीर रोगियों के सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जाएं।

कोरोना की जांच रिपोर्ट में देरी न हो

जालमा संस्थान से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिलने में देरी पर कमिश्नर ने एडी हेल्थ एके सिंह से जवाब मांगा। निर्देश दिए कि जो सैंपल पहले आ रहे हैं, उनकी रिपोर्ट पहले दी जाए। तिथिवार टेस्ट रिपोर्ट तैयार की जाए। इस संबंध में एडी हेल्थ को जालमा अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सहायता समूहों को आवंटित की जाएंगी निलंबित दुकानें

राशन की कालाबाजारी व अनियमितताओं में निलंबित दुकानों का पुन: आवंटन स्वयं सहायता समूहों को किया जाए। इसके निर्देश उपायुक्त खाद्य को दिए हैं। अंत्योदय कार्डों में मुखिया का नाम, पता व अन्य सभी बिंदुओं की जांच कर उन्हें जल्द कार्ड जारी किए जाएं।
विज्ञापन

पेयजल संकट पर मुख्य अभियंता से जवाब तलब

कमिश्नर ने आगरा में पेयजल संकट पर जल निगम के मुख्य अभियंता से जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाएं अधूरी क्यों हैं? इन्हें समय से पूरा क्यों नहीं किया गया? हिदायत दी कि पेयजल के कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। इसी तरह नहरों की सफाई, टेल तक पानी नहीं पहुंचने और 166 कार्य अधूरे होने पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जाहिर की। बैठक में डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ जे रीभा, अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त रामबाबू मिश्रा, डीएफओ मनीष मित्तल, एडी हेल्थ एके सिंह शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें