फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को जिले में प्रतिदिन बन रहा नया रिकार्ड

विज्ञापन
-जिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवाता एक व्यक्ति - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को जेल में बंद दो बंदियों सहित 369 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5978 पहुंच गई है। जिले में संक्रमण से अब तक 3850 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 102 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2026 पहुंच गई है। रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कराई गई जांच के दौरान कोरोना के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए है। शुक्रवार को जहां जिले में कुल 301 कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं शनिवार को यह संख्या बढ़कर 369 पहुंच गई। शनिवार को मिले संक्रमितों में से आठ को आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ के निर्देश पर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने नगर पालिका और नगर पंचायतों को संबंधित इलाकों को सैनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा है।
--------
कुरावली में 17 लोग मिले संक्रमित
कुरावली। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें मोहल्ला कौआटोला निवासी एक पुरुष, घिरोर रोड निवासी एक महिला, पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक पुरुष, दक्षिणी फ़र्दखाना निवासी एक पुरुष, फर्द खाना निवासी एक महिला, कानूनगोयान निवासी दो पुरुष, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवासी तीन पुरुष एक महिला, ग्राम औंछा निवासी एक पुरुष, एक महिला, ग्राम खेड़ा निवासी एक पुरुष, ग्राम फतेहजंग पुर निवासी एक पुरुष एक महिला कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

-----
किशनी में एसडीएम के पिता और डाक्टर होम आइसोलेट
शनिवार को सीएचसी पर 125 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें एसडीएम रामसकल मौर्य के पिता और सीएचसी प्रभारी सहित 16 लोग पॉजिटिव निकले। सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
-----
जागीर ब्लॉक में 15 निकले पॉजिटिव
अजीतगंज। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के सीएचसी भांवत पर हुई कोरोना जांच में 15 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक साथ 15 पॉजिटिव आने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।पॉजिटिव पाए गए 15 व्यक्तियों में चार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं जो पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर लौटे थे। 11 अन्य पॉजिटिव में टिकसुरी के तीन, जागीर के तीन, भांवत स्वास्थ्य केंद्र के चार कर्मचारी व लेखराजपुर का एक व्यक्ति शामिल है।
------
एक ही परिवार के चार लोग चपेट में
ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंति खुडिय़ा में शनिवार को शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। ईओ कल्पना बाजपेयी ने संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराया है।

जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए लगी लाइन- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें