धर्म-कर्म
कथा- शिव महापुराण कथा में सती कथा प्रसंग, गाय का मंदिर, महादेव नगर, शमसाबाद रोड, दोपहर 3:30 बजे।
फातिहा- दरगाह हजरत सैयदना आलिया बाबा रहमतुल्लाह आले पर कुल शरीफ, फातिहा व रंग की महफिल, हन्ना गली, छीपीटोला, सुबह 11 बजे।
जुलूस- याद-ए-हसन कार्यक्रम के तहत हसनी अलम का जुलूस व चादर की जियारत, फूलों वाले ताजिए का इमामबाड़ा, पाय चौकी, शाम 5 बजे।
हरियाली तीज
- भारत विकास परिषद निकुंज का हरियाली तीज उत्सव, स्पोर्ट्स विज, विजय नगर रोड, शाम 3:30 बजे।
- भारत विकास परिषद अमृतम का हरियाली तीज उत्सव, अग्रवाल सेवा सदन, कमला नगर, रात 10 बजे।
विमोचन- मन की उड़ान संस्था की ओर से तीज उत्सव व हस्तकला प्रदर्शनी के कार्ड का विमोचन, होटल लेमन ट्री, खंदारी बाईपास रोड, शाम 5 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा की ओर से चिकित्सीय शिविर, परमार्थ हॉस्पिटल, बेलनगंज, सुबह 11 बजे।
कार्यक्रम- आईएससीसीएम आगरा सिटी ब्रांच की ओर से विश्व अंगदान दिवस पर कार्यक्रम, खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दयालबाग, सुबह 7:30 बजे।
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा की ओर से विश्व अंगदान दिवस पर कार्यक्रम, सूरसदन प्रेक्षागृह, सुबह 10 बजे से।
-
अन्य
शोभायात्रा- राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर शोभायात्रा आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा, यमुना आरती स्थल, यमुना किनारा, दोपहर 12 बजे।
- राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समिति की ओर से शोभायात्रा, तुलसी चबूतरा, ताजगंज, दोपहर 2 बजे।
परिचर्चा- श्रीमती कुंती तिवारी स्मृति समारोह में पुस्तक विमोचन एवं ‘एआई और जेन जी युग में नारी सशक्तीकरण’ पर परिचर्चा, सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी परिसर, दोपहर 3 बजे।
कार्यक्रम - मानव सेवा सम्मान कार्यक्रम, कुष्ठ आश्रम, शिल्पग्राम रोड, ताजनगरी, शाम 4:30 बजे।