आगरा। एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में आगरा की दीप्ति शर्मा की प्रभावी गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान के मीडिया में भी हुई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों में भारत की जीत के साथ दीप्ति के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख हुआ। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने केवल पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारत ने वह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था।