हदबंदी के बाद भी रसूखदारों ने उखाड़ फेंके पत्थर
जमीन पर कर लिया कब्जा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव तांबेपुर में हदबंदी की कार्रवाई के बाद एक किसान के खेत पर लगाए गए पत्थर रसूखदारों ने उखाड़ कर फेंक दिए। आराेपियाें ने जमीन पर कब्जा कर लिया। एसडीएम से शिकायत के बाद उक्त मामले में आठ नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी अवनीश कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि तांबेपुर स्थित उसकी जमीन पर राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में हदबंदी की कार्रवाई की गई थी। हद पर पत्थर लगवाए गए थे। पत्थरों को विपक्षी राम बहादुर, रिंकू, अमित, पिंकू, राहुल, अंकित, जगजीत, पिंटू ने सिंह उखाड़ कर फेंक दिए। अवनीश की जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया। उक्त शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।