फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के बाद भी दो बंदी नहीं हो पा रहे रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दो बंदी जमानत मंजूर होने के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। इन्हें जमानतगीर नहीं मिल पा रहे हैं। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने इस संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सूचना भेजी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली पुलिस ने मिलावटी शराब बेचने के मामले में देवेंद्र कश्यप को 19 अगस्त 2021 को जेल भेजा था। उसकी स्पेशल जज (डकैती) की कोर्ट से 15 सितंबर 2021 को जमानत मंजूर हो चुकी है। थाना करहल पुलिस ने 29 जनवरी 2022 को संतोष कुमार को अवैध असलाह, गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा था। अवैध असलाह के मामले में सीजेएम कोर्ट से तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में जिला जज की कोर्ट से 14 फरवरी 2022 को जमानत मंजूर हो चुकी है। जमानतगीर नहीं मिल पाने से देवेंद्र कश्यप 11 माह और संतेाष कुमार पांच माह से जेल में बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें