आगरा। लखनऊ में बृहस्पतिवार शाम खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में रेलवे की टीम उड़ीसा से आखिरी गेंद पर हार गई। मैच में आगरा के ऑलराउंडर अक्षत पांडेय का दमदार प्रदर्शन चर्चा में रहा। मुश्किल परिस्थिति में उतरे अक्षत ने 34 गेंदों पर 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
इससे पहले मुश्ताक अली टी-20 मैच में उड़ीसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाए। जवाब में रेलवे टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिरी गेंद पर जीत उड़ीसा के खाते में चली गई। गेंदबाजी में भी अक्षत ने एक विकेट हासिल किया, मगर उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भी टीम को जीत नहीं दिला सका।