कासगंज। सोरों क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पूर्व महिला से साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर पति ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के घर में 23 दिसंबर को गांव का ही शिशुपाल व उसके तीन अन्य साथी घर में घुस आए। महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने अपने बचाव के लिए चीख पुकार मचा दी। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने पति के पहुंचने पर घटना के बारे में बताया। पति मामले की शिकायत करने आरोपी शिशुपाल के घर पहुंचा। इस पर आरोपियों ने पति की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की तहरीर महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। संवाद