फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली से पहले मिडिल क्लास को बड़ा झटका, 9 से 11 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे ई-वाहन

Tue, 14 Oct 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले ई-वाहन खरीदने वालों को टैक्स का बड़ा झटका लगने जा रहा है। ई-वाहन 9 से 11 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वाहन) खरीदने वालों को टैक्स का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने ई-वाहन के टैक्स को 100 प्रतिशत माफ कर रखा था लेकिन यह योजना सोमवार को समाप्त हो गई। अब दिवाली या उससे पहले ई-वाहन 9 से 11 प्रतिशत तक महंगा खरीदना पड़ेगा। इसका असर ई-वाहन मार्केट पर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब लोगों का ई-वाहनों के प्रति क्रेज कम होने लगा है। वर्ष 2023 और 2024 में लोगों ने सबसे अधिक ई-बाइकें और कारें खरीदीं। जबकि वर्ष 2025 में अक्तूबर तक यह ग्राफ 8 प्रतिशत तक गिर गया। अब तक टैक्स और पंजीकरण शुल्क बचाने के लिए लोग ई-वाहन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे थे लेकिन यह योजना समाप्त होने से ई-वाहन मार्केट को झटका लगा है। ऐसे में धनतेरस और दिवाली पर होने वाली ई-वाहनों की बिक्री का ग्राफ कम हो सकता है। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दो व चार पहिया वाहनों पर जीएसटी कम हुई है, जिससे यह वाहन सस्ते हुए हैं।

 

वर्ष 2023 और 24 में सबसे अधिक बिके
इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सबसे अधिक बिक्री वर्ष 2023 और 24 में हुई। इसके बाद ग्राफ लगातार गिरा है। जनवरी से अक्तूबर-23 तक करीब 3811 और जनवरी से अक्तूबर-24 तक 4457 ई-वाहनों की लोगों ने खरीदारी की। जबकि वर्ष 2022 में 651 और अक्तूबर-25 तक 556 वाहन बेचे गए हैं। इनमें कार, बाइक, मोपेड और बाइक (25 सीसी) शामिल हैं।


जनवरी से अक्तबूर 2022 तक के आंकड़े
वाहन             संख्या
बाइक             487
कार                         03
मोपेड             01
बाइक (25 सीसी) 160
 


जनवरी से अक्तबूर 2023 तक के आंकड़े
वाहन             संख्या
बाइक             3232
कार                         256
मोपेड                        61
बाइक (25 सीसी) 262

 

जनवरी से अक्तबूर- 2024 तक के आंकड़े
वाहन             संख्या
बाइक             4015
कार                         268
मोपेड             02
बाइक (25 सीसी) 172

 

जनवरी से 13 अक्तबूर- 2025 तक के आंकड़े
वाहन             संख्या
बाइक             416
कार                        121
मोपेड             02
बाइक (25 सीसी) 17


 
विज्ञापन

शुल्क माफी की योजना समाप्त
आरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि ई-वाहनों के टैक्स और पंजीकरण शुल्क माफी की योजना समाप्त हो गई है। अब कोई एक लाख रुपये वाला दो पहिया वाहन खरीदता है, तो उसे करीब 10 हजार रुपये टैक्स के जमा कराने होंगे। इसी हिसाब से चार पहिया वाहन पर 9 व 11 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इस हिसाब से ई-वाहन 10 हजार से तीन लाख रुपये तक महंगे हो जाएंगे। इससे आरटीओ को राजस्व का लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें