फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह में भोजन करने पहुंचे मूक बधिर को किन्नरों ने पीटा

Fri, 02 Feb 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के खेड़िया मोहल्ला में एक शादी समारोह में भोजन करने पहुंचे एक मूक बधिर युवक की किन्नरों ने पिटाई कर दी। किन्नरों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर बरातियों से मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला खेड़िया में किन्नर समाज के लोग निर्धन युवतियों का विवाह करा रहे थे। इसी बीच एक मूक बधिर युवक भोजन करने के लिए पहुंच गया। किन्नरों ने उसकी पिटाई कर दी गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। किन्नर नेहा का आरोप है कि मूक बधिर व्यक्ति भोजन करने के लिए आया था। उसे खाना खिला दिया। थोड़ी देर वह दोबारा आया, तब तक खाना खत्म हो गया। उसके साथ तीन से चार अन्य लोग पंडाल में आ गए और बरातियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें