फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निराश्रित गोवंशों के लिए ठंड से बचाव व चारे की व्यवस्था

Fri, 02 Feb 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति व बर्डफ्लू की रोकथाम के लिए बैठक की। जिसमें निराश्रित गोवंश संरक्षण तथा बर्डफ्लू की रोकथाम के लिए तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस दौरान निराश्रित गोवंश के लिए ठंड से बचाव व पर्याप्त चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। गोवंश को ठंड से बचाव के लिए गो-आश्रय स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं रहें। चारा, पेयजल और उपचार समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बर्डफ्लू के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय वीर चंद्रियाल ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में शेड बनाए गए हैं। रात्रि में अलाव की व्यवस्था की गई है। गोवंश की देखभाल के लिए केयर टेकर हैं। जनपद में 18 गोवंश आश्रय स्थलों में 6072 गोवंश संरक्षित हैं और 1703 गोवंश को मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सुपुर्दगी में दिया गया है। सड़क व खेतों में मौजूद गोवंश को के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र में ईओ एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। बर्डफ्लू की निगरानी के लिए तहसील स्तर पर संबंधित उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक-एक रेसपॉंस टीम का गठन किया गया है। बर्डफ्लू की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका दूरभाष नंबर 05744-272095 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें