फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेबीपीएल अंडर-16 क्रिकेट में एटा की टीम बनी चैंपियन

Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बालाजी क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
आगरा। जेबीपीएल अंडर-16 के तीसरे संस्करण का खिताब एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने अपने नाम कर लिया। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक फाइनल में बालाजी ने रघुवंशी मेडिकल क्रिकेट फाइटर्स को सात रन से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट पर 139 रन बनाए। नवदीप ने 37, व्योम राजपूत ने नाबाद 32 और आर्यन चौधरी ने 20 रन बनाए। जवाब में रघुवंशी फाइटर्स की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शौर्य प्रताप चौहान ने 26 और यथार्थ यादव ने 25 रन बनाए। बालाजी की ओर से नितिन यादव ने तीन और आर्यन चौधरी ने दो विकेट लिए। फाइनल में 20 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले आर्यन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
उन्हें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। पुरस्कार में उन्हें टैबलेट और ट्रॉफी दी गई। रघुवंशी मेडिकल के रोहित भल्ला सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, बालाजी के आर्यन यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रमन राजपूत सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। तीनों को साइकिल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शौर्य प्रताप को टूर्नामेंट के दौरान कॅरिअर के 1500 रन पूरे करने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें