फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ने थाने का किया रियलिटी चेक तो इस हालत में मिले थानेदार, कर दिया लाइन हाजिर

Sat, 24 Mar 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में रात को चेकिंग आदेश के बाद भी कमरे में सो रहे कोतवाली देहात प्रभारी दशरथ सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने रात को बाइक से पहुंचकर चेकिंग की थी। 
विज्ञापन

 
थानेदार के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाएं जोरों पर हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों की तरफ से रात को 11 से दो बजे तक सड़क पर वाहनों की सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। 

इसे लेकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सभी थानेदारों को चेकिंग करने का निर्देश दिया था। रियलिटी चेक करने के लिए एसएसपी रात को अपने दो हमराह पुलिस वालों के साथ बाइक पर सवार होकर निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सबसे पहले थाना कोतवाली देहात पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी दशरथ सिंह को चेकिंग करने की बजाय सोते हुए पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। 

एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से रात को औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें लापरवाह मिलने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें