केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग
उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय ने कहा कि संदीप गुप्ता की हत्या बहुत ही निंदनीय है। व्यापार जगत में प्रतिष्ठित चेहरे की हत्या की गई है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर केंद्रीय एजेंसी से जांच करानी चाहिए।
व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने कहा कि कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में एटा, अलीगंज, जैथरा, धुमरी कस्बा बंद रखा गया है। बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
संदीप गुप्ता हत्याकांड: 30 साल में सीमेंट कारोबार में बनाई पहचान, न जानें किसकी लगी नजर कि ले ली जान
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि संदीप गुप्ता की हत्या जघन्य अपराध है। जनपद ही नहीं प्रदेश के व्यापारियों को भी इससे गहरा धक्का लगा है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।