फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एटा के युवक की मौत

विज्ञापन
05एमएनपी-38-औंछा में हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र में गांव फाजिलपुर के पास मंगलवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर एटा निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं साथ बैठा ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से घायल को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव निरौहली निवासी 30 वर्षीय अगनेंद्र प्रताप सिंह जनसेवा केंद्र संचालन करता था। मंगलवार को वह घिरोर क्षेत्र के गांव नगला किसी निवासी मामा राम बहादुर की पुत्री के लगुन समारोह में शामिल होने के आया था। मंगलवार की रात ममेरे भाई अखिलेश के साथ करहल क्षेत्र स्थित एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी कार्यक्रम में सम्मलित होने गया था। देर रात करीब 10:30 बजे जब दोनों बाइक से नगला किसी वापस लौट रहे थे। तभी थाना घिरोर क्षेत्र में करहल घिरोर मार्ग गांव फाजिलपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में अगनेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां अगनेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी मोर्चरी पर आ गए। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें